मंडलायुक्त का शीतकालीन निरीक्षण कार्यक्रम जारी
फरवरी–मार्च में मंडल के जनपदों का करेंगे दौरा
अयोध्या। मंडलायुक्त राजेश कुमार द्वारा मंडल के जनपदों के प्रस्तावित शीतकालीन भ्रमण/निरीक्षण कार्यक्रम को जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंडलायुक्त फरवरी से मार्च 2026 के मध्य मंडल के विभिन्न जनपदों का दौरा कर प्रशासनिक एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
कार्यक्रम के तहत मंडलायुक्त 12 फरवरी 2026 को जनपद अयोध्या पहुंचकर कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील रूदौली एवं विकास खंड रूदौली का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात 19 फरवरी को जनपद अंबेडकरनगर में कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील अकबरपुर एवं विकास खंड टाण्डा का निरीक्षण प्रस्तावित है।इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को जनपद सुलतानपुर के कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील लंभुआ एवं विकास खंड भदैंया का निरीक्षण किया जाएगा। मार्च माह में 10 मार्च 2026 को जनपद अमेठी के कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील तिलोई एवं विकास खंड बाजार शुक्ल तथा 19 मार्च 2026 को जनपद बाराबंकी के कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील रामनगर एवं विकास खंड रामनगर का भ्रमण एवं निरीक्षण निर्धारित है।
बताया गया कि निरीक्षण की यह पूरी प्रक्रिया अध्यक्ष, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार संपन्न कराई जाएगी, जिसमें राजस्व, विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





