बालिकाओं ने बर्गर पिज्जा बनाना सीखा।

SHARE:

पीएम श्री बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने बर्गर पिज्जा बनाना सीखा।

देसूरी,सादड़ी। स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की बालिकाओं ने व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी कविता कंवर के निर्देशन में राणकपुर रोड़ स्थित ला पिजारियों की विजिट कर बर्गर पिज्जा बनाना सीखा।
संस्था प्रधान मधु कुमारी गोस्वामी ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी कविता कंवर व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका सरस्वती पालीवाल के निर्देशन में विद्यालय में संचालित फ़ूड प्रोसेसिंग ट्रेड की बालिकाओं ने बस द्वारा ला पिजारियों की विजिट की। फर्म के प्रोपराइटर अशोक सिंह राजपुरोहित ने बालिकाओं का स्वागत किया तथा बर्गर पिज्जा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री, बनाने की विधि तथा बनाते वक्त रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। तत्पश्चात बालिकाओं ने पिज्जा बनाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा हेड कुक से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।इस अवसर पर मनीषा ओझा,वीरम राम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित मनीषा सोलंकी सुशीला सोनी व गजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत विद्यार्थियों को एकसप्लोजर विजिट का प्रावधान है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment