गुरु रविदास जयंती पर हिंदू सम्मेलन, एकजुटता का आह्वान।

SHARE:

गुरु रविदास जयंती पर हिंदू सम्मेलन, एकजुटता का आह्वान

अयोध्या।संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को संत रविदास मंदिर पंचायती सेवा समिति, हनुमानकुंड में समारोह व हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल जी ने गुरु रविदास को पुष्पांजलि अर्पित कर आरती उतारी और मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संगठन ही शक्ति है, इसलिए समाज को एकजुट रहना होगा।
मुख्य अतिथि उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली के महंत डॉ. भरत दास ने समाज में एकता, शिक्षा और संस्कारों के संवर्धन पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही चुनौतियों का सामना कर सकता है।समारोह की अध्यक्षता मंदिर महंत बनवारी पति महाराज ने की। सम्मेलन में विधायक अभय सिंह, महापौर महंत गिरीश पति तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment