विराट हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज में एकता और संगठन का संदेश
अयोध्या। कोशलपुरी कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना तथा परस्पर प्रेम, सहयोग और स्वाभिमान की भावना को जागृत करना रहा।
कार्यक्रम में समाजसेवी शुशील चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। समाज को संगठित करते हुए सेवा, संस्कार और संवाद के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्षों से हिंदू समाज को जोड़ने, संस्कारवान बनाने और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर मंच पर
पूज्य महंत मैथिली रमण शरण जी महाराज (लक्ष्मण किलाधीश, श्रीअयोध्या धाम),
श्री चंपत राय जी (महासचिव, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास)
एवं
प्रो. विक्रम प्रसाद पाण्डेय जी (माननीय संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अयोध्या महानगर)
मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने हिंदू समाज को एकजुट होकर राष्ट्र और धर्म के हित में कार्य करने का संदेश दिया।
सम्मेलन के दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जावान हो गया। इसके पश्चात समाजसेवी शुशील चतुर्वेदी जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को हनुमान चालीसा की प्रतियां सप्रेम भेंट की गईं।
कार्यक्रम में बैनर में उल्लिखित सभी संत-महात्मा, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में समरसता भोज के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया। यह आयोजन समस्त हिंदू समाज के तत्वावधान में संपन्न हुआ
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





