चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
पद का मोह या सरकार का रोप चुनाव को कर रहे है प्रभावित भादसोड़ा कस्बे में सांवलियाजी की धर्मशाला में सांवलिया जी मंदिर कमेटी मीटिंग आयोजित की गई प्राचीन सांवलियाजी मंदिर मंडल तीन माह में चुनाव कराने का निर्णय लिया,कमेटी की हाथधार्मिता ने उड़ाई संविधान की धज्जिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार भादसोड़ा कस्बे में प्राचीन सांवलिया जी मंदिर की बैठक कस्बे में प्राचीन सांवलिया सेठ की धर्मशाला में अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर एवं पदाधिकारीयों सदस्यों की उपस्थिति में रखी गई। बैठक में मंदिर मंडल के कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को आमंत्रित कर की गई। बैठक में देवस्थान विभाग से प्राप्त पत्र के आधार पर शीघ्र ही चुनाव कराने पर उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति बनी। प्राचीन सांवलिया सेठ मंदिर मंडल की कार्यकारिणी के चुनाव करीब 2014 के बाद नहीं होने से कई वर्षो से लंबित चल रहे थे और चुनाव को लेकर के ग्रामीणों में नाराजगी और जोश भी देखा गया मीटिंग के दौरान कई ग्रामीण भी वहां पहुंच गए युवाओं ने पुरजोर तरीके से अति शीघ्र चुनाव कराने की मांग रखी। पूर्व में चुनाव को लेकर के मीटिंग हुई थी जिसमें कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर व मंत्री इन्द्र मल उपाध्याय ने 15 जनवरी को ग्रामीणों की उपस्थिति में कमेटी को भंग करते हुए 5 फरवरी तक चुनाव की घोषणा करते हुए पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए चुनाव की घोषणा की थी परन्तु अन्य पदाधिकारियों की उपस्थित नहीं होने के कारण प्रक्रिया मैं संशोधन किया गया, जो संविधान विरुद्ध है परन्तु पूर्व में निर्णय समिति के सदस्यों के अभाव में लिया जाने के कारण पुनः उपस्थित सभी सदस्यों ने 3 माह के अंदर संविधान के अनुरूप एवं देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक रूप से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया और चुनाव कराने की प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए पांच प्रतिनिधित्व मण्डल नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मंदिर मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी सदस्य भादसोड़ा कस्बे के कई गणमान्य लोग एवं भदेसर डीवाईएसपी वृत्त अधिकारी विनोद लखेरा भादसोड़ा थाना अधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर एवं स्टाफ था।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





