हनुमत मंडपम में वार्षिक भव्य भंडारे का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ किया गया।
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या स्थित विश्वविख्यात सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत श्री 1008 प्रेम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में आज हनुमत मंडपम में वार्षिक भव्य भंडारे का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भंडारे के आयोजन के दौरान हनुमानगढ़ी परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। जय श्री राम एवं जय बजरंगबली के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। महंत श्री प्रेम दास जी महाराज ने इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और भक्ति ही मानव जीवन का परम उद्देश्य है, तथा भंडारे के माध्यम से समाज में समरसता और सेवा भाव को बल मिलता है।
भंडारे की व्यवस्थाएं अत्यंत सुव्यवस्थित रहीं। साधु-संतों, श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों सभी के लिए प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई थी। आयोजन में ट्रस्ट से जुड़े सेवकों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे दिन सेवा कार्यों को निष्ठा एवं अनुशासन के साथ संपन्न किया।
इस अवसर पर अनेक संत-महात्मा, धर्माचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की भव्यता और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





