देशसेवा और गरीबों की सेवा ही सच्ची राष्ट्रभक्ति:सुशील चतुर्वेदी

SHARE:

देशसेवा और गरीबों की सेवा ही सच्ची राष्ट्रभक्ति: सुशील चतुर्वेदी
अयोध्या।
आवास विकास कॉलोनी स्थित वरिष्ठ समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज अपने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रभक्ति और सेवा का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम कहीं भी रहें, किसी भी परिस्थिति में रहें, लेकिन अपने देश के तिरंगे को सदैव सम्मान और गौरव के साथ लहराते रहना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि देश की सच्ची सेवा गरीबों, जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा में निहित है। जिस प्रकार और जितना अवसर उन्हें प्राप्त होता है, वे हर परिस्थिति में सेवा कार्यों में सबसे आगे खड़े रहने का प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने भारत माता की जय, जय हिंद और जय भारत के नारों के साथ उपस्थित लोगों में देशभक्ति का संचार किया।
सुशील चतुर्वेदी ने बताया कि अयोध्या में विभिन्न संस्थानों के माध्यम से ठंड के मौसम में कंबल वितरण, 14 कोसी परिक्रमा के दौरान भंडारा एवं अन्य सामाजिक सेवा कार्यों में भाग लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे सेवा कार्यों से आत्मिक संतोष प्राप्त होता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा अवश्य करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी ऐसा पावन दिन है, जब बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर व्यक्ति की जुबान पर वंदे मातरम् और देशभक्ति के गीत होते हैं। आज पूरे अयोध्या में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment