फर्जी दस्तावेजों से भूमि का एग्रीमेंट,दो आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या।
जालसाजी व धोखाधड़ी के मामलों पर चल रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली अयोध्या पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि का एग्रीमेंट कराने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया थाना कोतवाली अयोध्या में पंजीकृत मु.अ.स. 73/25 धारा 319(2).318(4).338. 336(3).340(2).61(2) बीएनएस 3(2)V SCST ACT सम्बधित अभियुक्त अजय कुमार व हरिशंकर वर्मा को 24 फरवरी 2025 को चूड़ामणि चौराहे से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि दोनों ने आपसी साठगांठ से एक व्यक्ति के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर फर्जी पहचान बनाई और जमीन के वास्तविक स्वामी बनकर आवासीय भूमि का एग्रीमेंट कर डेढ़ लाख रुपये की ठगी की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ग्राम भीखापुर स्थित गाटा संख्या 63 की जमीन को लावारिस बताकर सात लाख रुपये में सौदा तय किया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बयाना राशि प्राप्त की। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार बाजपेयी, उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अजय कुमार व कांस्टेबल यशवीर सिंह शामिल रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





