पाली प्रिन्टिंग प्रेस एण्ड डिजाईनिंग ऐसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित,पदाधिकारियों ने ली संगठन हित की शपथ।

SHARE:

पाली प्रिन्टिंग प्रेस एण्ड डिजाईनिंग ऐसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित,पदाधिकारियों ने ली संगठन हित की शपथ।

पाली।

शहर के प्रिंटिंग एवं डिजाइनिंग व्यवसाय से जुड़े संचालकों की संस्था ‘पाली प्रिन्टिंग प्रेस एण्ड डिजाईनिंग ऐसोसिएशन’ की आमसभा नगर निगम के समक्ष नाकोड़ा विल्ला में आयोजित की गई। सभा में पूर्व में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष श्री रविन्द्र सोनी (मातेश्वरी पब्लिसिटी) का भव्य अभिनंदन किया गया एवं सत्र 2025-26 के लिए 21 सदस्यीय विशाल कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई।

वरिष्ठजनों का मनोनयन और सम्मान: बैठक में सर्वसम्मति से श्री सुशील जी शर्मा (शर्मा ऑफसेट) एवं श्री नारायण जी चौधरी (चौधरी ऑफसेट) को संस्था का संरक्षक नियुक्त किया गया। साथ ही मार्गदर्शक मंडल में पूर्व अध्यक्ष श्री चम्पालाल जी माली (दीपक प्रिन्टर्स), श्री प्रदीप जी भाटी (गायत्री कम्प्यूटर) एवं श्री ओमप्रकाश जी बागड़ी (राजाराम ग्राफिक्स) को मनोनीत कर माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

इन्हें सौंपी गई मुख्य कार्यकारी जिम्मेदारी: अध्यक्ष रविन्द्र सोनी द्वारा घोषित कार्यकारिणी में उत्तम सिंह राजपुरोहित (उपाध्यक्ष), माणक चौहान (महासचिव), अमजद जोया (सचिव), गोविन्द सांखला (कोषाध्यक्ष), दीपक देवड़ा (सह कोषाध्यक्ष), जाहिद गौरी (प्रवक्ता), अमित भाटी व रामाशंकर प्रजापति (संगठन मंत्री), भागीरथ जी व दिनेश सिंह राजपुरोहित (सांस्कृतिक मंत्री), महावीर गोस्वामी व जितेन्द्र बोथरा (प्रचार-प्रसार मंत्री) को जिम्मेदारी दी गई।

विभागीय नियुक्तियाँ: संगठन को तकनीकी और सुव्यवस्थित रूप देने हेतु नरेश भाटी (खेल विभाग मंत्री), नारायण प्रजापत (आईटी विभाग मंत्री) एवं आजाद सिंह (कार्यक्रम व्यवस्था मंत्री) नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश मालपानी, असलम पिंजारा, इन्द्र कुमार कच्छवाह, मनीष भाटी एवं महिपाल सिंह को शामिल किया गया है।

सहयोग दल का गठन: विभिन्न विभागों में सहयोग हेतु अभिषेक शर्मा, हर्ष शर्मा, नितेश कुमार (खेल विभाग), नरेन्द्र तिवाड़ी, दिलीप माली, किशन चौधरी (आईटी विभाग) तथा सलीम डायर ( डायर कम्प्यूटर), चन्द्र मोलेश्वर एवं विद्यासागर शर्मा (कार्यक्रम व्यवस्था) को सदस्य नियुक्त किया गया।

एकता का संकल्प: नवनियुक्त अध्यक्ष रविन्द्र सोनी ने सभी पदाधिकारियों को संस्था की नियमावली के पालन और सदस्य हितों के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल्द ही संस्था का विधिवत पंजीकरण करवाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में महासचिव माणक चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment