एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन।
फालना,पाली
एसपीयू जैन शिक्षण संघ द्वारा संचालित स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय के अंतर्गत एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन खारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, जादरी में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन शिक्षण संघ सह सचिव अशोक परमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी योगदान देना चाहिए। एसपीयू जैन शिक्षण संघ सह सचिव अमित मेहता ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो विद्यार्थियों को सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की शिक्षा देता है। डॉ महेंद्र कुमार – जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, पाली ने एनएसएस इकाई- एसपीयू महाविद्यालय के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। नेहरू युवा प्रकोष्ठ अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने सामाजिक स्वच्छता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने कहा कि अपने लिये मत जियो, ऐसे जियो कि आने वाली पीढ़ी को तुम पर गर्व हो। आने वाली पीढ़ी आप पर गर्व तभी करेगी जब आप अपने रचनात्मक योगदान से समाज को कुछ देकर जाएंगे। महाविद्यालय उपाचार्य डॉ गौतम शर्मा ने कहा कि युवाओं की ऐसे आयोजनों में भागीदारी से उनके चरित्र एवं व्यक्तित्व का निर्माण होता है। एनएसएस प्रभारी डॉ मगन लाल ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संसद के दौरे हेतु पाली जिले से एकमात्र एनएसएस स्वयंसेवक महाविद्यालय के बीए पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी नारायण लाल का चयन हुआ। इसी कड़ी में पाली जिले में उत्कृष्ट कार्य हेतु डॉ मगन लाल सोलंकी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मतदाता जागरूकता के रूप में विशेष शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का अंत राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर जादरी गांव के गणमान्य नागरिक एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ ओर NSS ग्रुप लीडर तपस्वी राज सांदू, हुली, भूमि चौरासिया, डूंगरमल बोराणा, किशोर चौधरी, गर्वित परिहार, गुरमेल पन्नू आदि स्वयंसेवक ओर स्वयंससेविका उपस्थित रहें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





