सशक्त बालिका से ही सशक्त राष्ट्र -माली

SHARE:

सशक्त बालिका से ही सशक्त राष्ट्र -माली
देसूरी,पाली।

बालिकाएं राष्ट्र का भविष्य है। सशक्त बालिका से ही सशक्त राष्ट्र बनता है। शिक्षित स्वस्थ स्वावलंबी सामाजिक बालिकाएं ही विकसित भारत का स्वप्न साकार कर सकती है। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रार्थना सभा में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि बालिकाएं राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका समझकर अभी से इसके लिए तैयारी करें। उन्होंने वैदिक काल से आधुनिक काल की बालिकाओं का उदाहरण देकर उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। कार्यवाहक संस्था प्रधान डॉ राजश्री शर्मा ने कहा कि आज की बालिकाएं कल का भविष्य है। शिक्षित संस्कारित बालिकाएं राष्ट्र की दशा व दिशा बदल सकती है। ठाकर राम देवासी ने बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने व सुपोषित भोजन करने पर बल दिया।इस अवसर पर गणपत सिंह,किरण , ममता, बंशीलाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 24जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment