चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा कस्बें मे अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कस्बे में सनातन धर्म के ग्रामीणों ने भव्य शोभायात्रा निकाल कर महा आरती की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भादसोड़ा कस्बे में गुरुवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 2 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने राम जानकी मंदिर से जुलूस प्रारंभ किया है जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए मेन बाजार और बस स्टैंड होते हुए राम जानकी मंदिर पहुंचे हैं और वहां पर भगवान रामलला की महा आरती का आयोजन किया गया। आरती समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शोभा यात्रा के दौरान कस्बे में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर बाबूलाल ओझा अशोक अग्रवाल गोपाल सिंह तंवर मांगीलाल शर्मा रमेश अग्रवाल नाथूलाल रामेश्वर लाल आचार्य रमेश चंडालिया गोविंद सोनी उदय लाल सोनी राजकुमार उपाध्याय नारायण लाल जाट शंकर लाल जाट सहित कस्बे के कई गणमान्य लोग जुलूस में उपस्थित थे। इस अवसर पर कार सेवक जगदीश तेली बलवंत सोनी का स्वागत किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





