श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 28 करोड़ 59 लाख 82 हजार 41 रुपए, पांचवे चरण की गणना का हुआ समापन।

SHARE:

चितौडगढ खबर,सांवलियाजी,नरेन्द्र सेठिया।
श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 28 करोड़ 59 लाख 82 हजार 41 रुपए,
पांचवे चरण की गणना का हुआ समापन

सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 28 करोड़ 59 लाख 82 हजार 41 रुपए। कृष्णपक्ष चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। चतुर्दशी को पहले चरण की गणना में 10 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। दूसरे चरण की गणना में 5 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। तीसरे चरण की गणना में 06 करोड़ 43 लाख 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। चौथे चरण की गणना में 04 करोड़ 59 लाख 15 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। गुरुवार को पांचवें चरण की गणना की गई। पांचवे चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 01 करोड़ 78 लाख 17 हजार 41 रुपए की राशि प्राप्त हुई। पांचों चरणों की गणना करने के बाद इस माह अब तक कुल 28 करोड़ 59 लाख 82 हजार 41 रुपए की राशि प्राप्त हुई। गुरुवार को मंदिर मंडल बोर्ड के पदाधिकारियों के नेतृत्व में मंदिर मंडल के आला अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच राशि की गणना की गई। शेष बची राशि की गणना शुक्रवार को छठे चरण के रूप में की जाएगी। इधर मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनी ऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना व भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment