आरआरसीएमएस पोर्टल के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

आरआरसीएमएस पोर्टल के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

राजस्व न्यायालयों में लागू की गई राजस्थान रेवेन्यू कोर्ट मॉडर्नाइजेशन सिस्टम यानी आरआरसीएमएस पोर्टल के विरोध में जिला अभिभाषक संस्थान चित्तौड़गढ़ के अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि बिना किसी विचार-विमर्श और प्रशिक्षण के ऑनलाइन पत्रावली प्रस्तुतिकरण की प्रक्रिया लागू करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में सभी अधिवक्ताओं और काश्तकारों के पास इंटरनेट व तकनीकी संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, जिससे ग्रामीण और गरीब वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। अधिवक्ताओं ने मांग की कि पहले प्रत्येक न्यायालय में आवश्यक संसाधन, कार्मिक और प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए, अन्यथा इस निर्णय को निरस्त किया जाए।

बाईट – नरेश शर्मा …….. अध्यक्ष

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment