सपा महिला जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने परिवार संग किए रामलला के दर्शन
अयोध्या।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने अपने परिवार सहित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन करना उनके परिवार के लिए आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे वे जीवन भर स्मरण रखेंगे।
उन्होंने मंदिर की भव्यता, स्वच्छता और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 53





