निरंकारी संत समाज मानवता को सकारात्मक दिशा देने का देता संदेश – मानिकचंद तिवारी
महबूबगंज, अयोध्या।
श्रृंगी ऋषि आश्रम शेरवा घाट पर 22 जनवरी 2026 को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से एक विशाल निरंकारी संत समागम एवं आत्म-मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन मानिकचंद तिवारी की अध्यक्षता में श्रद्धा, भक्ति और अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समागम में बड़ी संख्या में निरंकारी श्रद्धालु, संत-महात्मा, सेवाभावी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सत्संग के दौरान मानव जीवन के उद्देश्य, प्रेम, भाईचारा, सेवा और आध्यात्मिक चेतना पर विचार व्यक्त किए गए। भजन-कीर्तन और सत्संग वाणी से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। अध्यक्ष मानिकचंद तिवारी ने कहा कि निरंकारी मिशन का मूल उद्देश्य ब्रह्मज्ञान के माध्यम से मानव को आत्मबोध कराना है, जिससे समाज में प्रेम, सद्भाव और मानवता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में मिशन द्वारा समाज को सकारात्मक दिशा देने की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन रविशंकर ने किया। मुख्य आयोजक सुरेंद्र कुमार सिंह सरताज, इन्द्र कुमार, अशोक कुमार एवं समस्त सेवादल का सराहनीय योगदान रहा। विशेष वक्ताओं ने मानवता, सेवा और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





