सादड़ी धर्म, संस्कार और भक्ति का संगम बनी माजीसा भटियाणी मंदिर की वर्षगांठ
धर्म-कर्म
माता राणी भटियाणी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की 14वीं वर्षगांठ श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न।
सादड़ी/पाली
परशुराम महादेव बगेची, रेबारियों की ढाणी स्थित माता राणी भटियाणी माजीसा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की 14वीं वर्षगांठ बुधवार को श्रद्धा, आस्था व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अलसुबह संत-महंतों के सान्निध्य में धूमधाम से ध्वजा चढ़ावे की रस्म अदा की गई।
मंगलवार रात्रि को आयोजित भक्ति संगीत संध्या में भजन कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर पुजारी शिवलाल राइका, नरेश राइका एवं देवाराम ने बताया कि कृष्णधाम के महंत महेन्द्रानन्द गिरीएवं हनुमान धूणी के महंत देवीदास के सान्निध्य में देवाराम व शंकरलाल लोहार भादरास ने ध्वजा चढ़ाई। वहीं मदनलाल, कमलेश, पुखराज, उमराराम, बाबुलाल, जोधाराम, शांतिलाल व शंकरलाल ने माता को सोलह श्रृंगार व महाभोग अर्पित किया।
राजपुरा, जुना, भादरास, माण्डीगढ़ सहित पालिका क्षेत्र के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माजीसा मित्र मंडल व सनातन धर्म से जुड़े ग्रामीणों की संयुक्त मेजबानी में आयोजित ‘एक शाम माजीसा भटियाणी माता के नाम’ भक्ति संध्याका शुभारंभ गणपति वंदना से हुआ। बाड़मेर से आए गायक छोटूसिंह रावणा एंड पार्टी ने ‘मैं तो नमतो आऊं म्हारी मां भटियाणी माजीसाज्, ‘तेरस आई चांदणी माजीसा सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिसंध्या में महंत देवीदास ने धर्म व संस्कारों से जुड़ने का आह्वान किया, वहीं महंत महेन्द्रानन्द गिरी ने गोसेवा की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पशुपालन कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र देवासी, देसूरी तहसीलदार फतेहसिंह जसोल, नायब तहसीलदार गिरिराज सिंह राणावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ भी परिवार सहित उपस्थित रहे। भक्ति संध्या में कालूराम, भंवरलाल माली, पालिका उपाध्यक्ष हीराराम जाट, प्रभुलाल, श्रवण माली, गोविंद मीणा, पार्षद सोहनलाल मीणा, पार्षद रमेश प्रजापत की भागीदारी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मेला व महाप्रसादी में भाग लेकर माजीसा से परिवार की खुशहाली की कामना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





