चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 26 करोड़ 81 लाख 65 हजार रुपए,
चौथे चरण की गणना का हुआ समापन
चितौडगढ जिलें मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 26 करोड़ 81 लाख 65 हजार रुपए। कृष्णपक्ष चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। चतुर्दशी को पहले चरण की गणना में 10 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। दूसरे चरण की गणना में 5 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। तीसरे चरण की गणना में 06 करोड़ 43 लाख 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। बुधवार को चौथे चरण की गणना की गई। चौथे चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 04 करोड़ 59 लाख 15 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। चारों चरणों की गणना करने के बाद इस माह अब तक कुल 26 करोड़ 81 लाख 65 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। बुधवार को मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव के नेतृत्व में मंदिर मंडल के आला अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच राशि की गणना की गई। शेष बची राशि की गणना गुरुवार को पांचवे चरण के रूप में की जाएगी। इधर मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनी ऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना व भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





