विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ ने देसूरी के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

देसूरी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौधरा माता की ढाणी ,राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय शैली माता का मंदिर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती देसूरी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संस्था प्रधान चेतनसिंह राणावत ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान कक्षा शिक्षण ,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया, निपुण राजस्थान के बारे में चर्चा की तथा अभिलेखों की जांच की।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर पांचवीं आठवीं कक्षा के आवेदन पत्रों व परीक्षा की तैयारियों का फीडबैक लिया तथा आगामी 23जनवरी को होने वाली मेगा पीटीएम व कृष्ण भोग की तैयारियों को लेकर चर्चा की व आवश्यक निर्देश दिए।संस्था प्रधान चेतन सिंह राणावत ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर छगनलाल व नीतु वैष्णव समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय शैली माता मंदिर,भील बस्ती देसूरी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया तथा संस्था प्रधान अतुलकुमार शर्मा व शिवराम राईका से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, शाला स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की। आगामी 23जनवरी को होने वाली मेगा पीटीएम एवं कृष्ण भोग की तैयारियों को लेकर चर्चा की व आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसरपर सत्य नारायण सिंह गुर्जर, सुरेन्द्रकुमार कुलदीप, प्रकाश चंद्र मोबारशा, प्रहलाद गर्ग समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक ,सहशैक्षणिक व भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment