अयोध्या में दबंगई की हदें पार: युवक को बंधक बनाकर पीटा,नंगा कर बनाया वीडियो।

SHARE:

अयोध्या में दबंगई की हदें पार: युवक को बंधक बनाकर पीटा, नंगा कर बनाया वीडियो।

अयोध्या,संजय यादव।
रामनगरी अयोध्या में दबंगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रतिष्ठित मौर्य मिष्ठान भंडार के भतीजे और मौर्य इलेक्ट्रॉनिक के संचालक गोलू मौर्य पर गंभीर आरोप लगे हैं आरोप है कि इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करने वाले गणेश यादव को 19 तारीख को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक को नंगा कर उसका वीडियो भी बनाया। पीड़ित युवक घटना के बाद इतना डरा हुआ था कि उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में जब उसके भाई और पत्रकार संजय यादव ने उससे पूछताछ की, तब पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी के रूप में गोलू मौर्य और वीडियो बनाने वाले मोनू गुप्ता का नाम सामने आया है पत्रकार के भाई के साथ हुई इस बर्बरता को लेकर जिले के पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश है। पत्रकार संगठनों ने घटना की घोर निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि दबंग किस तरह खुलेआम एक युवक को बंधक बनाकर पीटते हैं, उसे अपमानित करते हैं और वीडियो बनाकर दहशत फैलाते हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी सख्ती से कार्रवाई करती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment