जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है: हिमांशु मेहता।

SHARE:

जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है: हिमांशु मेहता।

फालना,पाली

एसपीयू जैन शिक्षण द्वारा संचालित स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कंबल एवं स्टेशनरी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के वंचित वर्गों की सहायता करने के उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम को जैन शिक्षण संघ के सह सचिव अमित मेहता एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता के निर्देशन में किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा चिन्हित कर जरूरतमंद लोगों को कम्बल व राजकीय विद्यालय जादरी के विद्यार्थियों को स्टेशनरी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था सह सचिव अमित मेहता ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सच्चे अर्थों में सेवा है। जिससे मन को असीम सुखद अनुभूति होती है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की इस पहल से समाज में दूसरों की मदद करने का भाव जागृत होता हैं। उपाचार्य डॉ गौतम शर्मा ने इस कार्यक्रम की सराहना की एवं सबको मदद हेतु प्रेरित किया।
एनएसएस प्रभारी डॉ मगन लाल ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग करने हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ युधिष्ठिर शर्मा, सहायक आचार्य अपेक्षिता आशियां, सीपी सिंह, हनवंत सिंह सहित तपस्वीराज सांदू, नारायण लाल एवं सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं का विशेष सहयोग रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment