टूरिस्ट गाइडों और पर्यटकों की समस्याओं के निराकरण हेतु डीएम को ज्ञापन
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक एवं पर्यटन नगरी अयोध्या में तैनात प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइडों एवं पर्यटकों की परेशानियों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में श्री राम जन्मभूमि मंदिर सहित प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर सुगम दर्शन, मार्गदर्शन और व्यवहार संबंधी कठिनाइयों को उजागर किया गया।ज्ञापन में विशेष रूप से मांग की गई कि वैध पहचान पत्र प्राप्त प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइडों को पर्यटकों के साथ सुगम दर्शन पास के तहत मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाए। इसके अलावा, कुछ पुलिसकर्मियों और व्हीलचेयर चालकों द्वारा कथित दुर्व्यवहार की शिकायतों को भी ध्यान में लाने का आग्रह किया गया।
ज्ञापन में टूरिस्ट सुझाव और शिकायत पेटिका स्थापित करने की भी मांग की गई, ताकि पर्यटकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके। अधिकारियों ने गंभीरता से विचार करने और अगली समीक्षा बैठक तक आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों ने उम्मीद जताई कि इससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर, सुरक्षित और सम्मानजनक अनुभव मिलेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





