पत्रकारों की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन।
अयोध्या।
अयोध्या धाम के रामकोट क्षेत्र में स्थित अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर के संचालन एवं सुविधाओं को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन और पत्रकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मीडिया सेंटर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने, कार्यक्रम आयोजन के लिए शुल्क में छूट, कर्मचारियों की नियुक्ति और अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला मंत्री सम्पूर्णानन्द बागी के आग्रह पर नवागत जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने मीडिया सेंटर का दौरा कर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनने के साथ-साथ जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
जिला सूचना अधिकारी ने मीडिया सेंटर संचालन समिति की शीघ्र बैठक कराने और समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने का वायदा किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सप्ताह में एक दिन दो घंटे पत्रकारों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुनने का प्रस्ताव भी स्वीकार किया।बैठक में एस एन बागी, सुमित्रानंदन यादव, आलोक निगम, अनूप श्रीवास्तव, संजय यादव, आचार्य स्कन्द दास, निकिता राही, बृजेश कुमार सहित अन्य प्रमुख पत्रकार मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





