बिना पूरे और वैध दस्तावेजों के किसी भी विद्यालय को मान्यता देना संभव नहीं।

SHARE:

मान्यता के आरोपों पर एडी बेसिक की सफाई, कहा—बिना दस्तावेज संभव नहीं स्वीकृति

अयोध्या।

निजी स्कूल संचालकों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद सहायक निदेशक (बेसिक) कौस्तुभ नारायण सिंह की सफाई सामने आई है। एडी बेसिक ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बिना पूरे और वैध दस्तावेजों के किसी भी विद्यालय को मान्यता देना संभव नहीं है।एडी बेसिक ने बताया कि उदया पब्लिक स्कूल द्वारा स्थायी मान्यता के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन विद्यालय के पास अस्थायी मान्यता से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। मान्यता संबंधी समिति ने 9 जनवरी को आवेदन की जांच के बाद उसे खारिज कर दिया था। इसके बावजूद 14 जनवरी को स्कूल प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर मान्यता के लिए दबाव बनाने लगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय की ओर से मान्यता से जुड़े दस्तावेज एक सप्ताह पहले प्राप्त हुए थे, लेकिन उनमें पूर्व की मान्यता से संबंधित कोई भी वैध अभिलेख शामिल नहीं था। इसी कारण फाइल वापस कर दी गई।एडी बेसिक ने डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी द्वारा लगाए गए अभद्रता और रुपये की मांग के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई भी साक्ष्य उपलब्ध हो तो प्रस्तुत किया जाए, निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही एडी बेसिक ने मंडल स्तर पर अवैध और गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची तलब की है। उन्होंने कहा कि नियमों के विरुद्ध संचालित सभी गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment