दिव्यांगजनों को मिला सहारा, विधायक ने बांटीं 36 ट्राईसाइकिल
अयोध्या।
सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गुरुवार को बचपन डे केयर सेंटर परिसर, जोगीतारा अयोध्या में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वावधान में आयोजित सहायक उपकरण वितरण शिविर में 36 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनकी सुविधा, सम्मान व आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि ट्राईसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अपने दैनिक कार्य अधिक सहजता से कर सकेंगे। साथ ही सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ लगातार पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





