एक करोड़, 86 लाख, 6 हजार, 2 रुपए प्राप्त हुए।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहे पर प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर पर भगवान सांवलिया सेठ की राजभोग आरती के बाद भंडार की शेष राशि की दूसरे राउंड की गणना उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा की उपस्थिति में की गई। कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी ने बताया कि चतुर्दशी को भगवान सांवलिया सेठ का भण्डार खोला गया था जिसकी दो चरणों में गणना की गई । दूसरे राउंड की गणना के साथ सोमवार को गिनती पूरी हुई। भंडार से कुल दोनों राउंड की गणना में एक करोड़, 86 लाख, 6 हजार, 2 रुपए प्राप्त हुए। दूसरे राउंड की गणना सोमवार को की जिसमें 16 लाख, 61 हजार, 700 रुपए प्राप्त हुए। चतुर्दशी शनिवार को प्रथम राउंड की गणना में 1 करोड़ 7 लाख 37 हजार 500 रुपए कैश , ऑनलाइन से 62 लाख, 6 हजार, 802 रुपए प्राप्त हुए। दोनों राउंड की गणना से अब तक कुल प्राप्त राशि एक करोड़, 86 लाख, 6 हजार, 2 रुपए प्राप्त हुए।
भण्डार गणना के दौरान
उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा,
कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल,
मांगू जाट, रमेश उपाध्याय, राजमल उपाध्याय, महेश भट्ट , जी. एल.मीणा,
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कर्मचारी
आइसीआइसीआइ बैंक के कर्मचारी राजस्थान बड़ौदा बैंक बान सेन के कर्मचारी गण मंदिर मंडल के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment