फिल्म ‘गोदान’ का पोस्टर रिलीज, 6 फरवरी को होगी देशभर में रिलीज।

SHARE:

फिल्म ‘गोदान’ का पोस्टर रिलीज, 6 फरवरी को होगी देशभर में रिलीज।

अयोध्या।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में गौ माता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का पोस्टर सोमवार को भव्य रूप से जारी किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट एवं कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने अपने आवास पर फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर फिल्म निर्माता विनोद चौधरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।पोस्टर रिलीज के बाद मीडिया से बातचीत में निर्माता विनोद चौधरी ने बताया कि यह फिल्म सुरभि गौ से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है, जो समुद्र मंथन से प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि फिल्म का निर्माण गौ जन-जागरण और भारतीय संस्कृति में गाय की उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।
कार्यक्रम में मंत्री हरिशंकर शर्मा
दीनदयाल धाम, मथुरा की भी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि गौ पूजनीय है और भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रही है, लेकिन आज की युवा पीढ़ी धीरे-धीरे इसके महत्व को भूलती जा रही है। फिल्म के माध्यम से हर घर में गौ संरक्षण की भावना और गाय के प्रति सम्मान जगाने का प्रयास किया गया है।
करीब 2 घंटे 10 मिनट की अवधि वाली यह फिल्म 6 फरवरी को पूरे भारत के सभी सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज की जाएगी। फिल्म का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें, गौ संवर्धन करें और गाय के सम्मान को समाज में पुनः स्थापित करें। उक्त अवसर पर फिल्म निर्माता विनोद कुमार चौधरी व फिल्म निर्देशक विनोद कुमार चौधरी अमित प्रजापति हरिशंकर शर्माआदि लोग उपस्थित रहे

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment