सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री ने बाल संस्कार केन्द्र तख्तगढ का अवलोकन कर सराहा
तख्तगढ,पाली।
सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली ने स्थानीय महावीर बस्ती में चल रहे डॉ भीमराव अम्बेडकर बाल संस्कार केन्द्र का अवलोकन कर सराहा।
जिला प्रकल्प प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि माली ने तख्तगढ की महावीर बस्ती में चल रहे बाल संस्कार केन्द्र की वंदना सभा का अवलोकन कर भैया बहनों से संवाद किया तथा प्रकल्प शिक्षक सुरेश कुमार से बाल संस्कार केन्द्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। माली ने भैया बहनों को प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप के जीवन की जानकारी देते हुए उनके द्वारा देश व समाज के लिए किए गए कार्य की जानकारी दी। माली ने प्रकल्प शिक्षक सुरेश कुमार से गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले भारत माता पूजन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी भी ली ।इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी ताराराम ने भारत माता की जय का अर्थ समझाया। इससे पहले बाल संस्कार केन्द्र के भैया बहनों ने सुंदर वंदना कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे माली ने सराहा।इस अवसर पर सेवा भारती समिति तख्तगढ के अध्यक्ष जितेंद्र पुरी गोस्वामी व बहिन विमला कुमारी भी उपस्थित रही।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय को लेकर शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





