भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन, भाजपाइयों ने गर्मजोशी से किया स्वागत।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन,
भाजपाइयों ने गर्मजोशी से अगवानी कर किया स्वागत

चितौडगढ जिलें के आराध्य देव श्री सांवलियाजी- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार मेवाड के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। गोरा के सांवलियाजी पहुंचने पर भाजपा नेता श्रवण सिंह राव, प्रिंस शर्मा, श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव सहित बोर्ड पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अगवानी कर स्वागत किया। भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में परम्परा के अनुसार ओसरा पुजारी ने भगवान श्री सांवलिया सेठ का चरणामृत व तुलसी पत्र देकर, उपरना पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद व छवि भेंट कर स्वागत किया। युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर देश व प्रदेश में सुख शांति व समृद्धि के लिए ठाकुरजी से कामना की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment