राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ।

SHARE:

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ।

फालना,पाली।
*एसपीयू जैन शिक्षण संघ द्वारा संचालित स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ खारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, जादरी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एसपीयू जैन शिक्षक संघ के सचिव शांतिलाल बोकाडिया, सह सचिव अमित मेहता, उपाचार्य डॉ गौतम शर्मा एवं सहायक आचार्य मो. यामीन द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान स्वयंसेविका प्राची मिश्रा ने एनएसएस का लक्ष्य गीत मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शांतिलाल बोकाड़िया ने स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को प्रेरित करते *हुए कहा कि एनएसएस शैक्षणिक विस्तार का एक सराहनीय प्रयास है। यह निरंतर सामुदायिक संपर्क के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों में स्वैच्छिक कार्य की भावना को बढ़ावा देता है। यह शैक्षणिक संस्थानों को समाज के करीब लाता है। संस्था सह सचिव अमित मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो *विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की शिक्षा देता है*
*उपाचार्य डॉ गौतम शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा भावना और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाये जा सकते हैं। वरिष्ठ संकाय सदस्य मो. यामीन ने व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्र सेवा पर बल दिया। एनएसएस प्रभारी डॉ मगनलाल ने स्वयंसेवकों को आगामी सात दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए* *एनएसएस के महत्व से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस सात दिवसीय शिविर के दौरान गोद लिए हुए गांव जादरी में स्वच्छता हेतु श्रमदान, नशा मुक्ति अभियान, गांव की समस्याओं से रूबरू होते हुए उनका समाधान करवाना एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराना लक्ष्य रहेगा। अंत में मंदिर प्रांगण में सभी स्वयं सेवको हेतु मध्यान भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment