चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया शनिमहाराज(कपासन)
मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली के मासिक भंडार खोले गए। इन भंडारों से 17 लाख 92 हजार 980 रुपये की भेंट राशि प्राप्त हुई है। सिक्कों की गिनती अभी बाकी है।
श्री शनिमहाराज आली में हर महीने अमावस्या से पहले चतुर्दशी पर भंडार खोले जाते हैं। ।
तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार सुबह श्री शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना के बाद भंडार खोले गए। कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह उपाध्यक्ष माधुलाल जाट और मंत्री छगनलाल गुर्जर संरक्षक पवन कुमार सांखला की मौजूदगी में मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर और तेल कुंड के भंडारों से भेंट राशि निकाली गई।
नोटों की गिनती बीती शाम पूरी हुई, जिससे कुल 17 लाख 92 हजार 980 रुपये की राशि प्राप्त हुई। सिक्कों की गिनती अभी बाकी है। इस कार्य में कमेटी सदस्य गोपाल सुथार, रामेश्वर लाल सुथार, रूपलाल गाडरी, मदन सिंह,रामचंद्र क़ीर, कालुराम कीर,टोलुदास, कालुराम कुम्हार, गणेश जाट, देवी सिंह चारण, भैरूलाल जाट, भैरूलाल लोदा, भैरूलाल लुहार, कैलाश सुथार,कर्मचारी नरेंद्र कुमार, गणपत सिंह, किशन सिंह, प्रकाश लोदा राजु जाट राजु गुज़र पहलाद वैष्णव और कई श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





