कब्रिस्तान की आवंटित भूमि को निरस्त कराने के मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

जिले के ग्राम भदेसर मै भैरूनाथ का अति प्राचीन मंदिर स्थित है जिसकी प्रसिद्धि भदेसर भैरूजी के नाम से होकर संपूर्ण राजस्थान सहित अन्य पडौस राज्यो के दर्शनार्थियो का निरन्तर आवागमन लगा रहता है, जहा कब्रिस्तान की आवंटित भूमि को निरस्त कराने के मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
भैरव मंदिर के लगभग 50 मीटर के दायरे में कब्रिस्तान बना होकर राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2010 में 9 बीघा 13 बीस्व जमीन जो की मौके पर तीन अलग-अलग टुकडो मै आंवटित की गई है तत्समय प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा मौंका निरीक्षण और जन भावना को जाने बगैर उक्त आवंटन किया गया है जिससे आने वाले समय क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने के आसार के साथ दोनों ही सम्प्रदाय को होने वाली असुविधा के मद्देनज़र आज क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंच, कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन ने आवंटित भूमि को निरस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्र भान सिंह आक्या भी मौजूद रहे जिन्होंने जिला प्रशासन से बात की, जिस पर शीघ्र ही आवंटित भूमि को निरस्त कर कब्रिस्तान के लिए अन्य जगह आवंटित कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
बाईट-सी पी जोशी-सांसद

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment