श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ राम कथा का भव्य समापन।
राम की कृपा से अयोध्या में श्रीमद् रामायण कथा सुनने का सौभाग्य
अयोध्या संजय यादव राम की कृपा से धर्मनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को श्रीमद् रामायण कथा श्रवण का पावन अवसर प्राप्त हुआ। नगर में आयोजित इस दिव्य कथा में बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं का श्रवण किया।
कथावाचक ने श्रीमद् रामायण के प्रसंगों के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन, त्याग, भक्ति, करुणा और धर्म के संदेश को सरल एवं भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। कथा स्थल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और राम नाम के स्मरण से संपूर्ण परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। आयोजकों ने बताया कि अयोध्या जैसी पावन भूमि पर राम कथा सुनना स्वयं प्रभु श्रीराम की विशेष कृपा का परिणाम है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





