चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
चितौडगढ जिलें के भादसोड़ा चौराहे पर प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर पर चतुर्दशी को भगवान सांवलिया सेठ का भण्डार खोला गया एक करोड़, 63 लाख, 2 हजार, 702 रुपए प्राप्त हुए। शेष राशि की गणना दूसरे राउंड में सोमवार को होगी। भगवान सांवलिया सेठ की राजभोग आरती के बाद भण्डार खोला गया। मंदिर मंडल के उपाध्यक्ष बाबू लाल ओझा की उपस्थित में भण्डार खोला गया एवं भण्डार राशि की गणना की गई। कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि गणना में दान पात्र से रोकड़ी एक करोड़, 17 लाख, 5 हजार, 900 रुपए प्राप्त हुए एवं ऑन लाइन जमा 62 लाख,6 हजार, 802 रुपए प्राप्त हुए इस प्रकार कुल भण्डार राशि एक करोड़, 63 लाख, 2 हजार, 702 रुपए प्राप्त हुए। शेष राशि की गणना दूसरे राउंड में सोमवार को की जाएगी। भण्डार गणना के दौरान
उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा,
कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल,
मांगू मंगरी, शंकर लाल सोहन खेड़ा, हीरालाल जाट,
रमेश उपाध्याय, राजमल उपाध्याय, महेश भट्ट , जी. एल.मीणा, विमल अग्रवाल जगन्नाथ जाट
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कर्मचारी
आइसीआइसीआइ बैंक के कर्मचारी राजस्थान बड़ौदा बैंक बान सेन के कर्मचारी गण उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





