गुड़ा भोपसिंह,गिरासिया कालोनी, संग्राम नाड़ी, चारभुजा ढाणी सहित घाणेराव के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ ने गुड़ा भोपसिंह,गिरासिया कालोनी, संग्राम नाड़ी, चारभुजा ढाणी सहित घाणेराव के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

घाणेराव,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा भोपसिंह, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरासिया कालोनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय संग्राम नाड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चारभुजा ढाणी महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय , राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय घाणेराव का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा भोपसिंहके संस्था प्रधान गजेंद्र देवड़ा ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान कक्षा शिक्षण ,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर पांचवीं आठवीं कक्षा के आवेदन पत्रों व परीक्षा की तैयारियों का फीडबैक लिया।संस्था प्रधान गजेंद्र देवड़ा ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर पुष्पेंद्रसिंह गेहलोत, लाला राम जाट, भैरुलाल, सुनिल सिंह रावत, प्रमिला नरुका, सुरेश कुमार मीना,ऊषा शर्मा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरासिया कालोनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय संग्राम नाड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चारभुजा ढाणी, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय घाणेराव का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया तथा संस्था प्रधान भैरुसिंह, रविन्द्र, कुंदन सिंह, पूरण सिंह चुंडावत,नीतु मीणा ,तेज सिंह से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, शाला स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर जब्बर सिंह राणावत ,सावित्री मेघवाल, लीला मेघवाल ,संतोष ,विवेकानंद मीणा ,हीर सिंह राजपुरोहित, सुरज्ञान वर्मा ,रामेश्वर प्रसाद जांगिड़ ,मुकेश जाखड़ ,विवेक शर्मा ,कृष्ण कुमार ,इंद्रा,सवाराम चौधरी, जितेन्द्र कुमार गुर्जर, लोकेश सैन समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक ,सहशैक्षणिक व भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment