गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक आयोजित,दिए निर्देश।

SHARE:

गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक हुई सम्पन्न।

फालना,पाली

पार्श्वनाथ उम्मेद कॉलेज खुडाला फालना में नगरपालिका अध्यक्ष ललिता रमेश शा,की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित।इस बैठक में समस्त सरकारी गेर सरकारी एवं जन प्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे बैठक में मुख्य रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम,मैदानी कार्यक्रम एवं प्रतिभावान छात्र और छात्राओं को सम्मानित करने एवं टेंट एवं माइक व्यवस्था जैसे अहम बिंदुओं पर गहन चर्चा की इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विनयपाल ने कहा की गणतंत्र दिवस हमारे लिए गर्व और सम्मान का पर्व है हम इसे पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने के लिए सभी के सहयोग से भव्य आयोजन करने को लेकर निर्धारित समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो ऐसी आशा व्यक्त की इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विनयपाल नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल पीएम श्री के प्रधानाचार्य राजेश पूरी बालिका स्कूल की प्रधानाचार्य कविता गेहलोत पार्षद,भरत चौधरी,समाज सेवी अमित मेहता,गौतम शर्मा,जेईएन शैलेन्द्र कुमार,भरत चौधरी,घीसूलाल चौधरी,शक्ति सिंह,महेंद्र मालवीय,शोभा राजपुरोहित,भवर परिहार,हिम्मत देवड़ा,आदि लोग उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment