80 बालक बालिकाओं को सर्दी का स्वेटर वितरण किया स्वेटर पाकर बालक बालिकाओं के चेहरे खिल उठे।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

सर्दी की वर्दी 80 बालक बालिकाओं को सर्दी का स्वेटर वितरण किया स्वेटर पाकर बालक बालिकाओं के चेहरे खिल उठे

कपासन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ठंड के मौसम में बच्चों को राहत देने हेतु आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का सुंदर उदाहरण रहा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री प्रमोद जी सिसोदिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. ललित जी बोरीवाल, मण्डल अध्यक्ष श्री शांति लाल जी डांगी, सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मोहन जी गाडरी, NSUI के जिला अध्यक्ष श्री संजय जी राव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री इम्तियाज जी लोहार, SC विभाग के प्रदेश सचिव श्री अजय जी लौट, शिल्पन जी साहू कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री शोभा लाल जी गाडरी, हेमंत शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि श्री रामेश्वर लाल जी सुखवाल, लोभचंद भील, अम्बा लाल आचार्य, दीपक माली, सुरेश शर्मा, ओकार जी जाट, नारायण लाल खटीक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम में श्री शांति लाल जी माली, पूर्व सरपंच साहब का विशेष सहयोग रहा।
बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने इस पहल को सार्थक बनाया। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की मूलभूत आवश्यकताओं का ध्यान रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment