55 बोतल अवैध हथकड शराब जब्त,दस हजार लीटर वॉश नष्ट की गई।

SHARE:

अवैध शराब के विरूद्ध मण्डफिया थाना पुलिस तथा जिला आबकारी टीम की संयुक्त बड़ी कार्यवाही।
55 बोतल अवैध हथकड शराब जब्त,दस हजार लीटर वॉश नष्ट की गई।

चित्तौड़गढ़,15 जनवरी।अवैध शराब के विरूद्ध मण्डफिया थाना पुलिस तथा जिला आबकारी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दस हजार लीटर वॉश सहित 9 शराब की भट्टीयां नष्ट की गई। 55 बोतल अवैध हथकड़ शराब भी जब्त ।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध शराब की रोकथाम एवं धरपकड हेतु बलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में गुरुवार को एएसपी सरिता सिह के निर्देशन में एवं डीवाईएसपी भदेसर विनोद लखारा, डीवाईएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मण्डफिया रविन्द्र सेन, थानाधिकारी बड़ीसादड़ी भवानी शंकर , थानाधिकारी डु़ंगला शैतान सिह , थानाधिकारी म़गलवाड़ भगवानलाल, थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया , थानाधिकारी निकुंभ रामसिंह मय जाप्ता व आबकारी टीम जिला चितौडगढ द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 15 जनवरी को पुलिस थाना मण्डफिया क्षेत्र के गांव तरजेला में प्रातःकाल दबिश दी गई। दौराने दबिश खेत खलियान व अलग-अगल जगह पर दबिश देते हुए करीब 10,000 लीटर वॉश, 08 पुरानी भट्टीयां, 01 चालू भट्टी मौके पर नष्ट की गई तथा अलग-अगल जगह से कुल 55 बोतल अवैध देशी हथकड शराब जब्त की गई। आरएमएल केम्पा क्लासिक विस्की के 48 पव्वे जब्त किये जाकर संयुक्त रूप से कुल 05 प्रकरण दर्ज किये गये। अवैध शराब के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों में अनुसंधान जारी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment