कस्बे में पथ संचलन का मुस्लिम समाज ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

मंडफिया। कस्बे में पथ संचलन का मुस्लिम समाज ने स्वागत किया। जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती के दिन ही बसंत पंचमी पर्व होने के कारण सोमवार को विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में कस्बे के आदर्श विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पथ संचलन निकाला गया। यह पथ संचलन सुबह 11 बजे स्टाफ कॉलोनी से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गो से गुजरा हुआ विद्यालय परिसर में पहुंच कर संपन्न हुआ। कस्बे में पथ संचलन के दौरान मुस्लिम भाइयों के द्वारा पथ संचलन में शामिल छात्र-छात्राओं पर फूल बरसाकर उनका उत्साह वर्धन कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष आबिद हुसैन, अयूब मोहम्मद, बाबू खान, फिरोज देशवाली, जावेद हुसैन, निजाम मोहम्मद, एडवोकेट काबिल हुसैन, मोइनुद्दीन, आसिल हुसैन, हामिद नूर आदि उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment