ग्रामर्षि एकेडमी इंटरनेशनल गद्दोपुर में धूमधाम से मना स्वामी विवेकानंद जयंती व युवा दिवस।
गोसाईगंज-अयोध्या।
ग्रामर्षि एकेडमी इंटरनेशनल, गद्दोपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्रबंधक डॉ. अंजू पांडे द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग एवं स्किट जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को डॉ. अंजू पांडे द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अंजू पांडे ने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और बताए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, तभी भारत पुनः विश्वगुरु बन सकेगा। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना होना आवश्यक है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रणविजय शर्मा ने कहा कि शिक्षित, चरित्रवान और जागरूक युवा ही सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी बोध कराया गया।
कार्यक्रम में प्रशासक डी.एन. दुबे, मीडिया प्रभारी रवि सिंह, मनीष तिवारी, दिनेश पांडे, विजयलक्ष्मी गुप्ता, अजय सिंह, अंकिता सिंह सहित अभिभावक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





