संस्थान द्वारा लगाया गया आधार नामांकन एवं अधतन शिविर।
अयोध्या।
कमला देवी भगवती प्रसाद स्मारक शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संस्था के प्रधान कार्यालय परिसर देवकाली पर आधार नामांकन एवं अधतन शिविर संस्थान एवं डाक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लगवाया गया। जो की 9 तारीख 2026 से प्रारंभ हुआ। शिविर के माध्यम से सैकड़ो स्थानीय जनों का आधार नामांकन एवं अधतन हुआ। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रशांत कसौधन ने कहा कि हमारे संस्थान द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक सरोकार किया जाता रहता है जिससे जनसामान्य को हो रही समस्याओं से निदान मिल सके। इस दौरान प्रधान डाकघर जनसंपर्क अधिकारी सौरभ कुमार मोर्चा, विपरण अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव , राम तेरस गुप्ता एवं प्रताप बहादुर जायसवाल मंडल अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश, समाजसेवी दीपक योगी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





