मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा, एसएसपी ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

SHARE:

मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा, एसएसपी ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
अयोध्या।

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने की। इस दौरान मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, सभी राजपत्रित अधिकारीगण तथा जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।एसएसपी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित केंद्रों की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र के स्थान, संबंधित अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, उच्चाधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षणों की संख्या, केंद्रों पर उपलब्ध जनशक्ति तथा महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति पर विशेष जोर दिया।इसके साथ ही काउंसिलिंग रजिस्टर, दर्ज की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट, निरोधात्मक कार्यवाही, फीडबैक व फॉलोअप की प्रक्रिया, नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित सूचनाएं, सीयूजी सिम की व्यवस्था हेतु प्रस्ताव, महिला बीट की सक्रियता, निरीक्षण पुस्तिका तथा मिशन शक्ति केंद्र के एंटी रोमियो रजिस्टर के नियमित अद्यतन के निर्देश दिए गए।एसएसपी डॉ. ग्रोवर ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment