साँवलिया सेठ के दरबार मे हुई सोने की चेन लूट की घटना महिला भक्त हुई मायूस।

SHARE:

चितौडग़ढ़,नरेंद्र सेठिया

साँवलिया सेठ के दरबार मे हुई सोने की चेन लूट की घटना महिला भक्त हुई मायूस।

सांवलिया सेठ के दरबार में महिला भक्ति के साथ हुई चेन चोरी की वारदात वही भीड़ में महिला के गले की चैन से सोने की चैन मंगलसूत्र नुमा हुआ चोरी ।
पीड़ित महिला ने कराया पुलिस थाने में मामला दर्ज पुलिस करेगी जाँच।

मंडफिया में स्थित सांवलिया सेठ के दरबार में में भक्तों की सुरक्षा किस तरह होती है,यह आये दिन देखने को ओर सुनने को मिल रहा है,वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मंदिर मंडल की लापरवाही देखने को मिल रही है।
दर्शन करने वाले भक्तों को किस तरह दर्शन करने पड़ते है यह मंदिर में लगे सीसी टीवी के कैमरे के वीडियो में देख सकते है।
जिस तरह सुरक्षा से दर्शन करने होते है ,ऐसा यहां कुछ दिखाई नही देता अगर दिखाई देता है तो धक्का मुक्की भरा दर्शन …वही इस भीड़ में चोर आसानी से अपना हाथ भक्तों पर साफ करते दिखाई देते है।
ऐसे ही एक गुजरात के भक्त परिवार के साथ हुआ है,वही पीड़ता कोमल बेन पति गोविंद जी खत्री के साथ घटना घटी है।
पीड़िता जब साँवलिया सेठ के दर्शन कर रही थी तब भीड़ में चोर महिला ग्रुप भी थी जिसने आसानी से पीड़िता कोमल बेन के गले से  सोने की चेन खिंच ली…!
अब पीड़िता ने थाने पर चोरी हुई घटना को लेकर आवेदन दिया है !
जिस तरीके से गुजरात की महिला के साथ यह घटना हुई है,इस घटना से मंदिर मंडल प्रशासन की लापरवाहियों को उजागर कर दिया है, मंदिर में लगे तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरे में यह घटना दर्ज हुई है, लेकिन सवाल यह है कि क्या भक्तों के साथ आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर मंदिर मंडल प्रशासन क्यो नही सुध लेता है।
आखिर भक्तों को सुगम दर्शन हो इसलिए क्यो कोई आगे नही आता है..???
वही मंदिर मंडल की लापरवाही कहें या लाचारी यह मंदिर मंडल जाने लेकिन इस घटना को लेकर गुजरात के पीड़ित दंपति ने मंदिर मंडल को कोसा है, साथ ही दर्शन करने आयी महिला ने दुखी मन से कहा की सांवलिया सेठ के दरबार में आकर हमारा नुकसान हुआ है।
अब यह जांच का विषय है की जो महिलाएं चोरी करके ले गई है वह महिलाएं कौन है?? और कहां की रहने वाली है,यह तो पुलिस ले लिए जांच का विषय है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment