पुलिस ने हत्या के मामले में भजनाराम गुरु को गिरफ्तार किया

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चित्तौड़गढ़ के बहुचर्चित रमेश ईनाणी हत्याकांड में पुलिस जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। जिस सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया था, उसकी साजिश की परतें एक-एक कर खुल रही हैं। 11 नवंबर 2025 को दिनदहाड़े सीटी पेट्रोल पंप के पास व्यापारी रमेश ईनाणी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश था और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बना। कोतवाली पुलिस ने उसी दिन शूटर मनीष कुमार उर्फ कमल दुबे को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन असली सवाल यह था कि इस हत्या की साजिश किसने रची। लगातार तकनीकी जांच, कॉल डिटेल्स, लिंक एविडेंस और पूछताछ के आधार पर पुलिस अब साजिश की जड़ तक पहुंच चुकी है। पुलिस ने इस मामले में भजनाराम गुरु को गिरफ्तार किया

है, जिस पर यूपी से शूटर उपलब्ध कराने और हत्या की पूरी योजना में शामिल होने का गंभीर आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्ष 2022 से ही रमेश ईनाणी की हत्या की प्लानिंग चल रही थी। भूमि विवाद के चलते मुख्य आरोपी रमताराम ने शूटर की व्यवस्था करवाई, जिसमें भजनाराम की अहम भूमिका बताई जा रही है। एडिशनल एसपी सरिता सिंह के मुताबिक, यह केवल एक हत्या नहीं बल्कि सुनियोजित षड्यंत्र था, जिसमें कई कड़ियां जुड़ी हुई हैं। फिलहाल मुख्य आरोपी रमताराम फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस हत्याकांड से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं। जांच जारी है और कानून के शिकंजे में एक-एक साजिशकर्ता को लाने की तैयारी पूरी है।
बाइट-सरिता सिंह, एडिशनल एसपी, चित्तौड़गढ़

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment