मोटर साईकिल पर 01 किलो 375 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

मोटर साईकिल पर 01 किलो 375 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा अवैध मादक तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 01 किलो 375 ग्राम अवैध गांजा व एक बिना नम्बरी स्पलैण्डर मोटरसाईकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में मंगलवाड़ थाने के इंचार्ज आरपीएस प्रोबेशनर मुकेश कुमार व पुलिस जाप्ता एएसआई श्यामलाल, कानि. टंवरसिंह, राकेश कुमार, प्रेमाराम व चन्द्रशेखर द्वारा थाने के पास एचपी पेट्रोल पम्प के सामने उदयपुर चितौडगढ नेशनल हाईवे पर पहुंच नाकाबन्दी कर वाहनो को चैक किया जा रहा था। इसी दौरान उदयपुर की तरफ से एक बिना नम्बरी स्पलेण्डर प्रो मोटरसाईकिल आई जिस पर दो व्यक्ति बैठे हुऐ होकर पुलिस जाप्ता को बावर्दी नाकाबन्दी करते देख उक्त मोटरसाईकिल को नाकाबन्दी स्थल से पुनः मुडाकर उदयपुर की तरफ भागने लगे। जिनको घेरा देकर पकडा व संदिग्ध होने पर उनके कब्जेशुदा बेग की तलाशी ली गई तो उसमें एक किलो 375 ग्राम अवैध गांजा मिला। उक्त अवैध गांजा व मोटर साईकिल को जब्त कर आरोपी देवराज पुत्र रतनलाल माली निवासी रामनगर नाडोलीया माली मोहल्ला बून्दी रोड पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ तथा मनोज लौहार पुत्र कन्हैयालाल लौहार निवासी जुना बाजार थाना कोतवाली चितौडगढ जिला चित्तौड़गढ़ को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ मंगलवाड़ थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment