पिकअप से 750 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

पिकअप से 750 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

पुलिस थाना पारसोली द्वारा मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 750 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफतार किया है। पुलिस ने अवैध अफीम परिवहन में प्रयुक्त वाहन पिकअप को जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध रुप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही के मध्यनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली शिवराज राव के नेतृत्व में एएसआई भवानीसिंह, रामदयाल सउनि, हैड कानि. चांदमल, कानि. शीशराम, मुकेश, जितेन्द्र व सोनाराम द्वारा मादक पदार्थो की धरपकड हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 कोटा-चितौडगढ लेन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारसोली के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान बिछोर की तरफ से एक पिकअप गाड़ी आई जिसको रुकवाकर पिककअप चालक एवं उसके साथी से पूछताछ की गई तो दोनो घबरा गए। जिस पर पीकअप की तलाशी ली गई तो पिकअप के ग्लोव बॉक्स में एक प्लास्टिक की थैली में कुल 750 ग्राम अवैध अफीम पायी गई। उक्त अवैध अफीम व पिकअप वाहन को जब्त कर आरोपियों 38 वर्षीय नारणाराम पुत्र जोगाराम जाट निवासी बांड पुलिस थाना गुढामालानी जिला बाडमेर एवं 45 वर्षीय बंशीलाल पुत्र कालु धाकड निवासी फुसरिया पुलिस थाना सिंगोली जिला नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर पिकअप चालक नारणाराम एवं उसके साथी बंशीलाल के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment