ग्रामर्षि एकेडमी में संस्थापक की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई गई।
अयोध्या।
ग्रामर्षि एकेडमी इंटरनेशनल गद्दोपुर में विद्यालय के संस्थापक पंडित रामकुमार पांडे जी की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।विद्यालय की प्रबंधक डॉ. अंजू पांडे ने उनके जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित रामकुमार पांडे जी ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया और सीमित संसाधनों में भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की नींव रखी। उन्होंने अयोध्या व अंबेडकर नगर में कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर हजारों छात्रों को लाभान्वित किया।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रणविजय शर्मा, प्रशासक डी.एन. दुबे, मीडिया प्रभारी रवि सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





