मां के नाम साप्ताहिक सेवा पखवाड़ा में राहगीर एवं बेसहारा पशुओं के लिए अलाव जलाकर ठंड में राहत देने का हुआ कार्य।
अयोध्या धाम।
मां शांति सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित नव वर्ष पर साप्ताहिक सेवा पखवाड़ा मां के नाम 7 दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन देवकली जप्ती बनौधा धर्मशाला पर अलाव जलाकर आने जाने वाले राहगीर एवं पशुओं को ठंड में राहत देने का कार्य किया साथ ही निर्धन लोगों को कंबल भी वितरण किये गये । फाउंडेशन के संस्थापक बसंत राम ने बताया कि फाउंडेशन सेवा के लिए तत्पर है सेवा पखवाड़े के दूसरे दिन के कार्यक्रम में राहगीर एवं पशुओं के लिए अलाव जलाया गया कार्यक्रम के अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर संतोष कुमार, साकेत महाविद्यालय एवं नागेश नाथ कोरी- अध्यक्ष, सामाजिक न्याय मोर्चा व राम शंकर अध्यक्ष बनौधा धर्मशाला द्वारा अलाव जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि संतोष कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम से जनहित को लाभ होगा आने जाने वाले राहगीर एवं बेसहारा पशुओं के लिए लाभदायक होगा यह सेवा कार्य सराहनीय है साथ ही कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को सामाजिक सेवा कार्य हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्था परिवार ने कवि चंद्रगुप्त भारती एवं हरिश्चंद्र वर्मा को मां शांति आईकॉनिक अवार्ड से सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष नेहा कुमारी ने सभी अतिथि एवं सदस्यों का सेवा कार्य के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सूरज चौधरी, प्राजंलि चौधरी, पप्पू कोरी इंद्रजीत,सरजू प्रसाद, राजेंद्र कुमार, शिवा, सत्येंद्र मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





