चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
मंडपिया निवासी सेवानिवृत्ति एयर फोर्स के सैनिक हाजी आजाद मोहम्मद पुत्र हाजी चाद मोहम्मदका शुक्रवार रात्रि को निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार मंडपिया कस्बे में स्थित कब्रिस्तान पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया मंडपिया में उनके घर पर अंतिम संस्कार से पूर्व सभी रस्म की गई इस दौरान उदयपुर एयर फोर्स के जवान भी पहुंचे तथा उन्होंने हाजी आजाद मोहम्मद के जनाजे के ऊपर सम्मान के साथ तिरंगा रखा तथा उन्हें भारतीय सेना के परंपरा के अनुसार पुष्प चक्र अर्पित किया इस दौरान परिवारजन समाजजन तथा ग्रामवासी उपस्थित थे परिवार जन ने बताया कि यह एक सहयोग है कि उनका जन्म 1 जनवरी 1952 को हुआ तथा उनका निधन 2 जनवरी 2026 को हुआ वह 74 वर्ष के थे अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रों का परिवार छोड़कर गए हैं तथा उनका छोटा भाई वर्तमान में राजकीय सेवा में मंडपिया स्थित चिकित्सालय में कार्यरत है
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





