चौपड़ा परिवार ने आदिवासी किशोरियों को बांटे स्वेटर।

SHARE:

चौपड़ा परिवार ने आदिवासी किशोरियों को बांटे स्वेटर।
खुडाला-फालना

स्वर्णकार छात्रावास में जीवन कौशल प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत फाउंडेशन फ़ॉर एजुकेशन एंड डेवलपमेंट (FED) के दूसरा दशक कार्यक्रम के तहत तीसवां चारमाही बालिका प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली किशोरियों को शिक्षा के माध्यम से जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
इस शिविर में सभी वर्गों की 40 किशोरियां भाग ले रही हैं, जो चामुंडेरी, सेंदला, बेड़ा, रोनवाड़ा, गोरिया, सांभरवाड़ा सहित आसपास के गांवों से आई हैं*
रेड क्रॉस सोसायटी की प्रेरणा से आदिवासी किशोरियों की सहायता हेतु छाता उद्योग के जनक स्व. श्री सागरमल चौपड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती रतनबाई चौपड़ा के परिवार द्वारा किशोरियों को उच्च गुणवत्ता के स्वेटर वितरित किए गए।
दूसरा दशक कार्यक्रम के निदेशक अरुण दीक्षित ने बताया कि इस पहल के माध्यम से अब तक हजारों बालिकाओं को शिक्षा का लाभ मिल चुका है।
स्वेटर वितरण कार्यक्रम श्रीमती बसंती देवी एवं श्री देवेंद्र चौपड़ा के सानिध्य में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि जीवन कौशल प्रशिक्षण संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है, जिससे बालिकाएं भविष्य में अपने बल पर जीवन यापन करने में सक्षम बनेंगी।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अनंत नारायण सिंह, समाजसेवी अमित मेहता, भारत विकाश परिषद के प्रेसिडेंट गोपालपारेख,गिरीश अग्रवाल,अशोक बछेटा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment